Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

विराट कोहली के लिए रणवीर सिंह ने लिखा भावुक संदेश

ये नया भारत है और ये बंदा भारत का हीरो है -रणवीर सिंह

Published

on

रणवीर सिंह / ट्विटर

आईसीसी विश्वकप 2019 में 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच को देखने देश-विदेश से कई हस्तियां पहुंची थीं, लेकिन उनमें से जो सबसे ज्यादा चर्चित रहे वह रणवीर सिंह थे। उन्होंने मैच के दौरान कमेंट्री भी की और मैच के बाद सभी खिलाड़ियों से मुलाकात भी की। मैच के एक दिन बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर इस दिन की अपनी सभी खास तस्वीरें अपने प्रशंसकों के बीच साझा की है। इन तस्वीरों के अलावा उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा है।

रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से विराट कोहली के साथ की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह विराट से गले मिल रहे हैं। भारतीय कप्तान से बात करते हुए रणवीर गर्व महसूस कर रहे थे, जिसे उन्होंने अपने शब्दों में बयां किया है। रणवीर सिंह ने लिखा, “मैं बचपन से भारतीय क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। हमारी प्यारी टीम के लिए मैं बेहद भावनात्मक रहा हूँ। मैं हमेशा से चाहता था कि वो दुनिया की सबसे बेहतर टीम बने और फिर यहाँ विराट कोहली आए। मैंने एक उग्र स्वभाव वाले लड़के को क्लासिक क्रिकेटर बनते हुए देखा है। विराट कोहली आक्रामकता के अनोखे ब्रांड बन चुके हैं और उन्होंने भारतीय टीम को बिलकुल बदल दिया है।”

 

रणवीर ने आगे लिखा, “वह एक ऐसे राह पर हैं, जहाँ से उन्हें महानतम क्रिकेटर के तौर पर हमेशा याद किया जायेगा। एक सच्चे अल्फा योद्धा की तरह हमारे देश का नेतृत्व कर रहे हैं। ये नया भारत है और ये बंदा भारत का हीरो है। हमें आप पर गर्व है, कप्तान विराट कोहली।” हम आपको बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अगली फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं। लंदन में फिल्म की शूटिंग चल रही है, इसलिए रणवीर भारत के सभी मैच देख रहे हैं।

इसी प्रकार की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>