Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

कन्हैया के समर्थन में स्वरा भास्कर, कहा जिम्मेदार होने के नाते वो वहां गयी !

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने बिहार के बेगूसराय से कन्हैया कुमार का किया समर्थन

Published

on

Swara Bhasker on her support for Kanhaiya Kumar

This article is also available in: English (English)

इन दिनों लोगों के जेहन में लोकसभा चुनाव का ख़ुमार छाया हुआ है, चारो तरफ बस चुनाव की ही चर्चा छाए हुए है, आम जनता ही नहीं बल्कि फिल्मीं सितारों की तरफ से ऐसे पहल देखे गए हैं। आज लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं को फिल्मीं हुजूम से काफी समर्थन मिल रहा है, समर्थन ही नहीं बल्कि फिल्मीं सितारे खुल कर पार्टियों और नेताओं का समर्थन कर रहे हैं।

दरअसल जेएनयू के छात्र और पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार अब सीपीआई (कम्युनिस पार्टी ऑफ़ इंडिया) से चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार की लोकप्रियता उनके नामांकन के दौरान देखने को मिली।इस नामांकन में नेता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज को भी देखा गया है, जिसमें सबाना आज़मीन जावेद अख्तर, प्रकाश राज और स्वरा भास्कर शामिल रहें। वैसे जिस तरह से सभी राजनितिक दल अपने राजनितिक मंच तैयार करने में लगे हुए हैं, और इसमें नेताओं के साथ-साथ फिल्मीं हस्तियों का दिखना काफी मज़ेदार मशौल बनाये हुए हैं। इस चुनावी मंच से मीडिया ने स्वरा भास्कर से सवाल पूछा तो स्वरा भास्कर ने जवाब दिया “एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मै वहां गयी”।

आप को बता दे कि कल यानीं 9 अप्रैल को स्वरा भास्कर का जन्मदिन था और उन्होंने अपने जन्मदिन को राजनितिक मंच पर मानाने को कहा था और काफी हद तक कामयाब भी रही हैं। चुनावी मंचों की बात करे तो आज के दौर में बॉलीवुड के काफी सारे दिग्गज चुनावी मैदान पर अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। अब देखने की बात यह है कि भारत के इस लोकसभा चुनाव में किसकी कितनी अहम् भमिका होती है।

बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही ताज़ा तरीन खबरों को पढ़ने के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>