Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

इरफ़ान खान की “अंग्रेजी मीडियम” से करीना कपूर का फर्स्ट लुक आउट

यह फ़िल्म वर्ष 2017 में आई इरफान खान की फ़िल्म “हिंदी मीडियम” की सीक्वल है।

Published

on

बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान कैंसर की जंग जीतने के बाद अब फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम से परदे पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। इस फ़िल्म में उनके अलावा करीना कपूर खान भी नज़र आने वाली हैं। इस फ़िल्म में करीना, महिला पुलिस अफसर के अभिनय में दिखाई देंगी। इस फ़िल्म से करीना का फर्स्ट लुक भी दर्शकों के बीच आ चुका है।

फर्स्ट लुक में करीना कपूर बेहद दमदार अंदाज़ में नज़र आ रही हैं। करीना का यह बिंदास अवतार उनके प्रशंसकों को भी बेहद पसंद आ रहा है। यह फ़िल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है, इसमें कोई शक नहीं। फ़िल्म के पोस्टर्स पहले ही दर्शकों के बीच आ चुके हैं, जिसमें इरफान का मज़ाकिया अंदाज़ भी नज़र आया था।

हम आपको बता दें कि यह फ़िल्म वर्ष 2017 में आई इरफान खान की फ़िल्म हिंदी मीडियम की सीक्वल है। इस फ़िल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और इसे प्रोड्यूस दिनेश विजन कर रहे हैं। इस फ़िल्म में इरफान और करीना के अलावा राधिका मदन भी मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं। बहरहाल परदे पर इरफ़ान की वापसी की राह उनके प्रशंसक भी बड़ी ही बेसब्री देख रहे हैं। अब फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद ही यह पता चल पायेगा की इरफान का अभिनय दर्शकों को कितना पसंद आता है।

इसी प्रकार की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>