Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की हिंदी रीमेक में दिखेंगी परिणीति चोपड़ा

फ़िलहाल परिणीति के पास संदीप और पिंकी फरार, जबरिया जोड़ी, साइना नेहवाल की बायोपिक और भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया जैसी फ़िल्में हैं।

Published

on

This article is also available in: English (English)

अक्षय कुमार की फिल्म केसरी में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में उतरने वाली परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपने फ़िल्मी करियर के स्वर्णिम दौर से गुज़र रही हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पास 4 बड़े प्रोजेक्ट पहले से थे और अब एक और बड़ा प्रोजेक्ट उनके हाथ लगा है। हॉलीवुड की मशहूर फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन के हिंदी रीमेक में भी परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं। बुधवार को इसका एलान रिलायंस एंटरटेनमेंट कंपनी ने किया है।

परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट कर अपने प्रशंसकों के बीच अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की। द गर्ल ऑन द ट्रेन में मुख्य भूमिका में एमिली ब्लंट नज़र आई थीं। परिणीति ने अपने पोस्ट में लिखा, “मै बेचैन भी हूँ और उत्साहित भी, एमिली ब्लंट की जगह इस हिंदी फिल्म के रीमेक में अभिनय को लेकर मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूँ।” इस फिल्म के लिए उन्होंने रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीमवर्क्स पिक्चर्स का भी शुक्रियादा किया है।

हम आपको बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता कर रहे हैं। यह फिल्म मशहूर नॉवेल ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ से प्रेरित है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा पहली बार एक अलग अभिनय में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म के अलावा परिणीति के पास और भी 4 बड़े प्रोजेक्ट हैं। फ़िलहाल उनके पास संदीप और पिंकी फरार, जबरिया जोड़ी, साइना नेहवाल की बायोपिक और भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया जैसी फ़िल्में हैं। अब देखना ये है कि परिणीति किस प्रकार से अपने अभियान की ओर आगे बढ़ती हैं और इतने सारे अलग-अलग किरदारों को कैसे निभाती हैं।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>