Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

विश्वकप 2019: भारत की जीत पर झूमें फ़िल्मी सितारे

ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात देने के बाद भारतीय टीम को फिल्म जगत से भी खूब बधाईयां मिली हैं।

Published

on

आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 में विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शानदार आगाज़ किया है। विश्वकप के अपने शुरूआती दोनों मैच जीतकर अब टीम इंडिया अंक तालिका में न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बाद तीसरे नंबर पर काबिज़ हो गई है। रविवार के दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से मात दी। भारत की इस शानदार जीत का जश्न सारा देश मना रहा है। विराट सेना की इस जीत पर फ़िल्मी सितारों ने भी खूब बधाईयां दी हैं।

दरअसल, लंदन में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में भारत की ओर से शिखर धवन ने शानदार 117 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा रोहित शर्मा और कप्तान विराट के अर्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया ने कंगारुओं के खिलाफ 352 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करती हुई ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 316 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम के गब्बर शिखर धवन को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

इसी तरह की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>