Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

अंग्रेजी मीडियम में अपने इस किरदार से दर्शकों को खूब हसाएंगे इरफ़ान खान

Published

on

कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के चलते एक लम्बे समय से फिल्मों से दूर रहने के बाद आखिरकार इरफ़ान खान ने वापसी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी शुरू की है, जिसे देख कर उनके फैंस बेहद उत्साहित नज़र आ रहे हैं। इरफ़ान ने भी आज अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये एक ट्वीट पोस्ट करते हुए अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है।

इरफ़ान ने अपने ट्वीटर हैंडल से सभी चाहने वालों के लिए एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह एक बेहद पुरानी मिष्ठान की दूकान के बाहर खड़े नज़र आ रहे हैं। जिसका नाम घसीटेराम मिष्ठान भण्डार है और इसकी शुरुआत सन 1900 में हुई थी। इरफ़ान ने अपनी इस तस्वीर के साथ लिखा, “जीएमबी सन 1900 से अबतक सेवा में तत्पर है, मिस्टर चम्पकजी के साथ एक और कहानी अंगेजी मीडियम को बताने में मजा आने वाला है, आ रहा हूँ फिर एंटरटेन करने सबको।” उन्होंने अपने इस ट्वीट को अंग्रेजी मीडियम के हैशटैग के साथ पोस्ट किया है। इरफ़ान के इस ट्ववीट पर लोगों ने भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी। किसीने हाल पूछा, तो किसी ने सेहत बनाये रखने की सलाह दी।

बता दें कि इरफ़ान की आगामी फिल्म अंग्रेजी मीडियम का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। पिछली बार उन्होंने 2014 में आई फिल्म फाइंडिंग फैनी का निर्देशन किया था। इस फिल्म में इरफ़ान के अपोजिट में करीना कपूर खान भी नज़र आने वाली हैं। बहरहाल इरफ़ान खान द्वारा पोस्ट की गई इस तस्वीर को देखते हुए, तो यही कहा जा सकता है कि यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। दर्शक भी बेसब्री से इस फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं।

बॉलीवुड से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>