Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

फिल्म ‘अर्थ’ की रीमेक में दिखेंगी जैकलीन फर्नांडिस!

फिल्म ‘अर्थ’ के रीमेक में स्मिता पाटिल की भूमिका के लिए जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया है।

Published

on

इन दिनों बॉलीवुड में एक के बाद एक पुरानी फिल्मों के रीमेक बन रहे हैं। इसी रीमेक की फेहरिस्त में अब वर्ष 1982 में आई फिल्म अर्थ का नाम भी शामिल हो गया है। स्मिता पाटिल और कुलभूषण खरबंडा अभिनीत फिल्म अर्थ दर्शकों की बेहद पसंदीदा फिल्म रही है। अब इस फिल्म के रीमेक की तैयारियां चल रही हैं और अब इसमें स्मिता पाटिल की भूमिका में किस अदाकारा का नाम होगा, इस बात का भी खुलासा हो गया है।

एक प्रतिष्ठित मीडिया हाउस से मिली जानकारी के अनुसार, अर्थ के रीमेक में स्मिता पाटिल की भूमिका के लिए जैकलीन फर्नांडिस का नाम सामने आया है। हमें मिली जानकारी के अनुसार, फ़िलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है और इसके साथ-साथ कलाकारों की भी तलाश ज़ारी है। बताया जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडिस को इस भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है और उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट के साथ-साथ यह अभिनय भी बेहद पसंद आया। हालाँकि उन्होंने अब तक यह फिल्म साइन नहीं की है।

जैकलीन फर्नांडिस की बात करें, तो वह पिछली बार सलमान खान संग फिल्म रेस 3 में नज़र आईं थी। इसके बाद वह सुशांत सिंह राजपूत संग फिल्म ड्राइव में नज़र आने वाली हैं। अब इस रीमेक को अगर जैकलीन साइन करती हैं, तो यह बात उनके प्रशंसकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होगी।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>