Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

इंडियन क्रिकेट टीम: लता मंगेशकर ने धोनी को क्रिकेट न छोड़ने की दी सलाह

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं, कि विश्व कप के बाद धोनी भारतीय क्रिकेट को अलविदा करने जा रहे हैं !

Published

on

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की क्रिकेट से सन्यास लेने की चर्चाएं बड़े ही ज़ोरों से चल रही है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं, कि विश्व कप के बाद धोनी भारतीय क्रिकेट को अकविदा सकते हैं। लेकिन अच्छी बात यह हैं कि अब उनके क्रिकेट न छोड़ने के लिए, बॉलीवुड की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने धोनी को क्रिकेट न छोडने का अनुरोध किया है।

लता मंगेशकर ने अपने इस ट्वीट में लिखा कि “नमस्कार एम एस धोनी जी आज-कल मैं सुन रही हूँ, कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया आप ऐसा मत सोचिए। देश को आप के खेल की ज़रूरत है और यह मेरी तरफ से भी अनुरोध है, कि आप क्रिकेट छोड़ने का विचार तक भी अपने मन में मत लाईए।”

 

यह तो सत्य है कि आज भारतीय टीम के लिए धोनी एक सबसे सीनियर खिलाड़ी में से एक हैं। जिन्हे खेल के साथ-साथ अपने सामने आए ने खिलाड़ियों को अक्सर प्रोत्साहित करने का काम करते रहना पड़ता हैं। ऐसा माना जाता है कि भारतीय टीम में फिल्ड के बहार कोंच और फिर फिल्ड में धोनी ही पूरी टीम को कोचिंग देते हैं। यही वजह है कि उनके अनुभव का उपयोग सभी खिलाड़ी लेते हैं। अब देखने की बात यह होगी कि क्या धोनी अब सक्रिय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले रहे हैं या नहीं ?

इस तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बने रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>