Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

मर्दानी 2 का फर्स्ट लुक रिलीज़, वर्दी में नज़र आईं रानी मुखर्जी

‘मर्दानी’ में रानी एक इंस्पेक्टर की भूमिका में नज़र आई थीं और ‘मर्दानी 2’ में वह एक पुलिस अधीक्षक की भूमिका में दिखाई देंगी।

Published

on

RANI MUKERJI IN MARDAANI

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म मर्दानी 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म की शूटिंग राजस्थान में हो रही है और वहां की तपती धूप रानी के लिए परेशानी का सबब ज़रूर बन रही है। हालाँकि इस बीच फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों के बीच ज़ारी कर दिया गया है। इस फर्स्ट लुक में रानी मुखर्जी का अंदाज़ लोगों को खूब भा रहा है।

रानी मुखर्जी इस तस्वीर में वर्दी में नज़र आ रही हैं। उनके चेहरे पर ओज और तेज़ साफ दिखाई दे रहा है। यह फिल्म मर्दानी का सीक्वल है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इस फिल्म का इंतज़ार भी दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। गौरतलब हो कि मर्दानी में रानी एक इंस्पेक्टर की भूमिका में नज़र आई थीं और मर्दानी 2 में वह एक पुलिस अधीक्षक की भूमिका में दिखाई देंगी।

गोपी पुथरण के निर्देशन में बन रही यह फिल्म लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई है। मर्दानी 2 को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म इसी वर्ष सिनेमा घरों में दस्तक देगी। हालाँकि इसकी डेट अभी सामने नहीं आई है। जैसे ही इसकी रिलीज़ डेट सामने आती है, उसे हम आपको ज़रूर बताएँगे।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>