Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

चुनावी दंगल में शामिल हो सकते हैं अभिनेता राजपाल यादव ?

उत्तर दिल्ली से चुनाव लड़ सकते हैं बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ?

Published

on

इस समय पूरे भारत में लोकसभा चुनाव का माहौल चल रहा है। इस सियासत में सभी दल अपने किस्मत आज़मानें में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और कॉमेडीयन राजपाल यादव की भी अब दिल्ली उत्तर से चुनाव लड़ने की अटकले शुरू हो गयी हैं। दरअसल राजपाल यादव ने यह बात एक प्रतिष्ठित मीडिया  से बात करते हुए कहा है।  ख़बरों के मुताबिक  दिल्ली कांग्रेस से राजपाल यादव के चुनाव लड़ने की चर्चायें खूब ज़ोरों से चल रही हैं।
दरअसल राजपाल यादव ने आज सुबह एक प्रतिष्ठित मीडिया से बात करते हुए कहा कि ” मैं काफी दिनों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हूँ, चुनाव लडूंगा तो दिल्ली से ही लडूंगा।” अब देखने की बात यह है कि क्या राजपाल यादव को सियासत के इस मैदान पर नयी पारी शुरू करने के लिए कितना वक्त लगता है। वैसे भी अभी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, यही नहीं लोकसभा चुनाव का पहला चरण खत्म भी हो चुका है, इसी बीच राजनीतिक दलों में जद्दोजहद खूब चल रही है।
चुप-चुप के, टोटल धमाल, खट्टा मीठा, डी-डे, जुड़वा 2 जैसी बहुत सारी फिल्मों में अभिनय से अपना लोहा मनवा चुके राजपाल यादव अब राजनीति में आने का मानों मन सा बना चुके हैं। एक तरफ जहाँ हेमा मालिनी, राज बब्बर, शत्रुध्न सिन्हा जैसे मशहूर कलाकार अब राजनीति का दामन तो थाम ही चुके हैं, देखने की बात यह है कि अब फिल्मों के ज़रिये लोगों के दिलों पर राज़ करने वाले राजपाल यादव की यह राजनीतिक सोच और यह नयी पारी कितनी काम आती है और लोगों को कितनी भाती है। इस बार लोकसभा चुनाव काफी चर्चित माना जा रहा है, क्योंकि जिस तरह से राजनीतिक रैलियों में बॉलीवुड का एक जोरदार तड़का देखा गया है, इससे यह चुनाव काफी अलग नज़र आ रहा है। भारत के लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव में बॉलीवुड का तड़का काफी खास माना जा रहा है। इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक मंच पर देखे जा रहे हैं। देखने की बात यह होगी कि दिल्ली के चुनाव में किसको कहाँ से चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>