Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

जयेशभाई जोरदार: गुजराती अवतार में दिखेंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इस फिल्म में गुजराती अवतार में नज़र आएंगे, इससे पहले फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ में वह गुजराती अवतार में दिखाई दिए थे।

Published

on

Ranveer-Singh-Jayesh-Bhai-Jordaar-YRF

This article is also available in: English (English)

बॉलीवुड के ‘गली बॉय’ रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 83 की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस वर्ष फिल्म गली बॉय में स्ट्रीट रैपर बनकर परदे पर धमाल मचाने के बाद रणवीर की तैयारी फिल्म 83 में क्रिकेटर बनने की है और अब उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक और खुशखबरी दी है। अब वह अपने अगले प्रोजेक्ट में गुजराती अवतार में नज़र आने वाले हैं।

रणवीर सिंह ने अपनी अगली फिल्म जयेशभाई जोरदार की घोषणा कर दी है। वह इस फिल्म में एक गुजराती व्यक्ति के रूप में नज़र आएंगे। फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। इस बात की जानकारी देते हुए रणवीर ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, “यह एक जादुई स्क्रिप्ट है, अपनी अगली फिल्म जयेशभाई जोरदार की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हूँ।” इसके अलावा रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पेज से एक मजाकिया वीडियो भी अपने प्रशंसकों के बीच साझा किया, जिसमें वह फिल्म के निर्देशक दिव्यांग ठक्कर के साथ दिखाई दे रहे हैं।

हम आपको बता दें कि दिव्यांग ठक्कर इस फिल्म से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह उनकी पहली निर्देशित फिल्म होगी, जिसे उन्होंने लिखा भी है। यह फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इसके निर्माता मनीष शर्मा हैं। रणवीर सिंह ऐसे ही कुछ अलग भूमिका को निभाने के लिए जाने जाते हैं। वह एक के बाद एक हिट फिल्म दे रहे हैं। फ़िलहाल उनका सारा फोकस फिल्म 83 पर है, जो कि अगले वर्ष 10 अप्रैल को सिनेमा घरों में दस्तक देगी।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>