Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

अनुपम खेर ने बांधे रणबीर कपूर के तारीफों के पुल

Published

on

भारत के मशहूर कलाकार अनुपम खेर बॉलीवुड के कलाकार रणबीर कपूर से न्यू यार्क में मुलाकात किया और रणबीर कपूर को देश के सबसे बेहतरीन अभीनेताओं में से एक बताया है। साथ ही उन्होनें बताया कि मुलाकात के दौरान ये दोनों अपने जीवन और सफलता के बारे में बात किये। अनुपम खेर ने रणबीर कपूर के साथ एक फोटो ट्वीट कर कहा कि 36 वर्षीय कलाकार न्यू यार्क अपने पिता से मिलने पहुंचे हैं।

हम आप को बतादें कि रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर इन दिनों न्यू यार्क में अपना इलाज करा रहे हैं और अब रणबीर कपूर वहां अपने पापा से मिलने पहुंच गए हैं। अनुपम खेर इन दिनों सक्रिय राजनीती में तो नहीं हैं लेकिन उनकी राजनितिक विचारधाराओं के कारण उनकों आड़े हाथों लिया जाता रहा है। ऋषि कपूर ने हिंदी फिल्मों की दुनिया में बहुत सी मशहूर फ़िल्में दि हैं, जो हिंदी सिनेमा में शराहनीय माना जा सकता है। बॉलीवुड में रणबीर कपूर ये दिल है मुश्किल जैसे फिल्मों में अपना जौहर दिखा चुके हैं। अक्टूबर 2018 में सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद ही ये जानकारी दी थी कि वो न्यू यॉर्क इलाज कराने के लिए जा रहे हैं। तब से वह न्यू यॉर्क में ही हैं। हालांकि कई फिल्मी सितारे उनसे समय-समय पर मिलते रहते हैं।

अभी तक बॉलीवुड के मशहूर सितारें आमिर खान, गौरी खान, प्रियंका चोपड़ा, सोनी बिंद्रे और अनुपम खेर नेउसे मुकालात की है। ऋषि कपूर ने खुद ही कहा था कि मेरा ईलाज चल रहा है और उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगा, भगवान की कृपा से जल्द ही वापस लौटूंगा। हम भी इनकी अच्छी सेहत की कामना करते हैं। ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकारों में से एक हैं जिन्होनें हिंदी जगत को बहुत सी मशहूर और सुपर हिट फिल्मों में अपने धाकड़ अभिनय से लोगों को मनोरंजित किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>