Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

धाकड़ पोस्टर: राउडी अवतार में नज़र आईं कंगना रनौत

कंगना रनौत की “धाकड़” दिवाली 2020 को सिनेमा घरों में दस्तक देगी।

Published

on

Kangana Ranaut at Cannes 2019
बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म जजमेंटल है क्या के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में इस फ़िल्म का ट्रेलर भी देशकों के बीच आया था। इस फ़िल्म में उनके साथ राजकुमार राव परदे पर दिखाई देंगे। हालांकि अब कंगना रनौत की अगली फ़िल्म धाकड़ का फर्स्ट पोस्टर भी दर्शकों के बीच आ चुका है, जिसमें कंगना बिल्कुल राउडी लुक में नज़र आ रही हैं।
फिल्ममेकर्स ने कंगना की अगली फिल्म धाकड़ का फर्स्ट पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। इस पपस्टर में कंगना का धाकड़ अंदाज़ साफ नज़र आ रहा है। कंगना के दोनों हाथों में बंदूकें हैं और सामने आग ही आग बिखरा है। आंखों में तेज़, पसीने से लतपथ कंगना वाकई बेहद दमदार लग रही हैं। हालांकि कंगना हर बार एक अलग अभिनय निभाना पसंद करती हैं, इस बार भी वह एक अलग ही अवतार में नज़र आ रही हैं।

फ़िल्म धाकड़ की बात की जाए, तो इस फ़िल्म का निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं, जबकि इसे प्रोड्यूस सोहेल मकलाई करेंगे। बताया जा रहा है कि इस फ़िल्म की शूटिंग अगले वर्ष जनवरी माह में शूरू होगी। कंगना की धाकड़ दिवाली 2020 को सिनेमा घरों में दस्तक देगी।
इसी प्रकार की खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>