Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

वरुण धवन ने दर्शकों को दिखाई कलंक की दुनिया

Published

on

kalank trailer varun alia sonakshi aditya
इन दिनों वरुण धवन और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म कलंक काफी सुर्खियों में है। इस फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को मुख्य किरदार में देखा गया है। इस फिल्म में कुछ नई और पुरानीं जोड़ियों की जुगलबंदी फिल्म में चारचांद लगाने में कोई कसार नहीं छोड़ रहीं है। फिल्म इतने चर्चें में हैं कि आज पूरा देश इस फिल्म के इंतज़ार में अपनीं टकटकी लगयाए बैठा है। इस फिल्म का सेट 1940 दौर का लगता है। ऐसा सेट तैयार करने का श्रेय फिल्म के निर्माता अभिषेक वर्मा को जाता है, जिन्होनें इस के ऐसे भव्य सेट का निर्माण किया है।
वरुण धवन ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल के ज़रिये एक वीडियो शेयर करकलंक की दुनिया से अपने दर्शकों को रूबरू कराया है। इस फिल्म के पुरे सेट को बखूबी एक दिखाया गया है। इस फिल्मीं सेट को देख ऐसा लगता है कि मानों वह 40 का दशक पुनः वापस आ गया हो। इस वीडियो के ऊपर उन्होंने लिखा कि “ज़फर कि दुनिया 1000 से ज्यादा लोगों ने सजाई है”  इस वीडियो को वरुण धवन ने अपने सहकर्मी आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित को भी टैग किया है।

वरुण धवन की यह फिल्म 17 अप्रैल को भारत के सभी सिनेमा घरों में दस्तक देने को तैयार है। कुछ दिनों पहली  इस फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच खूब ख्याति बटोरी थी। इस फिल्म के ज़रिये अभिषेक वर्मा ने एक बार फिर कलंक की काल्पनिक दुनिया को जीवंत करने का काम किया है। इस वीडियो के ज़रिये वरुण धयान  इस कलंक की दुनिया को एक सिरे से परिचित लोगों को कराया है। फिल्म कलंक, करण जौहर और साजिद नाडियावाल के द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। जिस तरह से फिल्म का ट्रेलर आज लोगों के बीच धूम मचा रहा है देखने की बात यह है कि अब पूरी फिल्म किस तरह से दर्शकों के बीच धूम मचा सकती है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>