Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

न्यूज़ और गॉसिप

पुण्यतिथि विशेष: कैफ़ी आज़मी के लिखे 10 मशहूर तराने

कैफ़ी आज़मी साहब ने पाकीज़ा, हीर रांझा, हँसते जख्म, हकीक़त जैसी फिल्मों में गीत लिखे, जिसे आज भी लोग गुनगुनाते हैं।

Published

on

रहने दो सदा दहर में आता नहीं कोई,
तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई। 

यह कैफ़ी आज़मी जी का लिखा एक ऐसा शेर है, जिसे आज भी लोग उन्हें याद करते हुए पढ़ते हैं। 10 मई 2002 को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी जी की आज सत्रहवीं पुण्यतिथि है। उनकी याद में आज एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनके लिखे गए लफ़्ज़ों को लोग दोहरा रहे हैं। उनकी याद में उनके तराने गुनगुनाये जा रहे हैं। कहते हैं कोई व्यक्ति अमर नहीं होता, लेकिन उसके लिखे शब्द अमर हो जाते हैं। कैफ़ी जी के लिखे शेर और उनके गीत भी कभी भुलाए नहीं जा सकते।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शिया मुस्लिम के घर 14 जनवरी 1919 के दिन कैफ़ी आज़मी का जन्म हुआ। बचपन से ही उनमें लिखने की ललक थी। वह अक्सर अपनी बातों और विचारों को पन्ने पर शायरी के रूप में उतार देते थे। हालाँकि तब कौन जानता था कि आगे चलकर कैफ़ी जी शायरी की दुनिया के बेताज बादशाह बन जायेंगे। अरबी-फारसी की तालीम लेने के बाद कैफ़ी जल्द ही शेर लिखकर लोगों के बीच पढने भी लगे। शेर-ओ-शायरी के साथ कैफ़ी नज्में भी लिखने लगे। उनकी नज्में बागी होती थीं, उनके शब्दों में लोगों की आवाज़ थी, जिसे लोग भी पसंद करने लगे थे।

हालाँकि वक़्त के तकाज़े पर शब्द निकल आते हैं। कैफ़ी जी के साथ भी ऐसा ही हुआ। उनके लेखन में तब्दीलियाँ आईं और वह इश्क-मोहब्बत की जज्बाती शायरी के सफ़र में निकल पड़े। उनकी शानदार नज्मों ने हर किसी का दिल छूआ। जल्द ही वह फिल्मों में गीत भी लिखने लगे और उनके गीत काफी हिट होते गए। उन्होंने पाकीज़ा, हीर रांझा, हँसते जख्म, हकीक़त जैसी फिल्मों में गीत लिखे, जिसे आज भी लोग सुनते हैं। ‘कर चले हम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ जैसा देशभक्ति से ओतप्रेत गीत भी कैफ़ी साहब की कलम से ही निकला था। आज कैफ़ी जी की पुण्यतिथि पर हम उनके 10 मशहूर तराने आपके बीच लाये हैं, ज़रूर सुने,

1) चलते चलते 

2) ये दुनिया ये महफ़िल

3) कर चले हम फ़िदा

4) वक़्त ने किया क्या हसीं सितम

5) तुम जो मिल गए हो

6) मिलो न तुम तो हम घबराये

7) तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो

8) झुकी झुकी सी नज़र

9) या दिल की सुनो दुनिया वालों

10) देखी ज़माने की यारी..

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>