Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

रजनीकांत के साथ “दरबार” में दिखेंगे प्रतीक बब्बर

प्रतीक बब्बर फिल्म दरबार में रजनीकांत के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

Published

on

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म दरबार को लेकर लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। हालाँकि अब बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर भी इस फिल्म से जुड़ चुके हैं। प्रतीक फिल्म दरबार में रजनीकांत के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। यह खबर प्रतीक के प्रशंसकों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।

फिल्म दरबार में प्रतीक विलेन की भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका सामना रजनीकांत से होने वाला है। इस खबर के आने के बाद दर्शकों की इस फिल्म को देखने की बेसब्री और बढ़ चुकी है। प्रतीक भी इस फिल्म में अभिनय करने को लेकर बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। प्रतीक के अनुसार, इतने कम समय में इस फिल्म को हासिल करना उनके लिए सपने जैसा है, जो इस role से पूरा होने जा रहा है।

हम आपको बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में दरबार का पोस्टर भी दर्शकों के बीच रिलीज़ किया गया था। जिसमें रजनीकांत पुलिस के अवतार में नज़र आ रहे थे। इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगादॉस कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल सिनेमा घरों में दस्तक देगी।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>