Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

56 इंची चौड़ी छाती वाले चौकीदारों पर भारी पड़े रितेश देशमुख

महाराष्ट्र के लातूर में एक रैली को सम्बोधित करते हुए रितेश देशमुख ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Published

on

Ritesh Deshmukh

This article is also available in: English (English)

लोकसभा चुनाव 2019 में दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक तरफ जहाँ जनता अपने वोट पर विचार कर रही है, वहीँ दूसरी ओर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में लगी हैं। इस बार चुनावी मैदान में फ़िल्मी हस्तियों का जमावड़ा भी खूब देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलास राव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख भी शामिल हो गए हैं। वह इन दिनों कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के लातूर में एक रैली को सम्बोधित करते हुए रितेश देशमुख ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके आलावा रितेश ने जनता के सामने उन कार्यों को भी गिनाया, जो कि कांग्रेस ने अबतक किये हैं। रितेश ने कहा, “जो मोबाइल फोन हम रोजाना इस्तेमाल करते हैं, वो कांग्रेस की देन है। तकनीकी को कांग्रेस ने ही देश में लाया और लोग सवाल करते हैं कि कांग्रेस ने क्या किया। यहाँ तक कि हमें आज़ादी भी कांग्रेस के राज़ में मिली।” रितेश यहीं नहीं रुके उन्होंने पीएम मोदी के 56 इंची सीने वाले बयान को भी आड़े हाथों लिया। इसके लिए उन्होंने प्रियंका गाँधी की बात याद दिलाई, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश को चलाने के लिए 56 इंच का सीना नहीं बल्कि एक दिल चाहिए।

रितेश देशमुख के इस भाषण पर भले ही लोगों ने खूब तालियां बजाई हों, लेकिन विपक्षी पार्टियों को यह ज़रूर चुभने वाला है। अब देखना ये है कि इसपर विपक्षी नेताओं की ओर से क्या बयान सामने आता है। जैसे ही इससे सम्बंधित कोई खबर आती है हम उसे आपके सामने ज़रूर लाएंगे।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>