ट्रेंडिंग
विपक्षियों को खामोश करने लखनऊ पहुंची सोनाक्षी सिन्हा
लखनऊ के चुनाव प्रचार में शामिल हुई अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा

Published
6 years agoon
By
शैलेश कुमार
बॉलीवुड की ‘दबंग’ गर्ल सोनाक्षी सिन्हा लखनऊ पहुच चुकी हैं। जहाँ पर सोनाक्षी अपनी माँ पूनम सिन्हा के चुनाव प्रचार-प्रसार में शामिल होने जा रही हैं। हम आप को बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की माँ पूनम सिन्हा समाज वादी पार्टी से चुनाव मैदान में हैं जहाँ पर उनके विपक्ष में बीजेपी के दिग्गज राजनाथ सिंह हैं।
लखनऊ में @dimpleyadav जी और @sonakshisinha के साथ रोड शो के दौरान। #MahaGathbandhan से #MahaParivartan https://t.co/cENJ8bN2yG pic.twitter.com/Wcvm6SZrz3
— Poonam Sinha (@PoonamSinha) May 3, 2019
पूनम सिन्हा पहली बार चुनाव मैदान में हैं। पहली बार में ही उनका मुकाबला बीजेपी के दिग्गज राजनाथ सिंह से है। इस चुनावी मैदान में इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुध्न सिन्हा चुनाव लड़ रहे हैं। शत्रुध्न सिन्हा बिहार के पटना साहिब से चुनाव मैदान में हैं। मज़े की बात यह है कि शत्रुध्न सिन्हा और पूनम सिन्हा दो अलग पार्टी से चुनाव मैदान में हैं। शत्रुध्न सिन्हा कांग्रेस तो पूनम सिन्हा समाज वादी पार्टी से चुनाव मैदान में हैं। इस खबर की पुष्टि एएनआई के हवाले से की गयी है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ डिम्पल यादव को भी देखा जा रहा है।
Lucknow: Actor Sonakshi Sinha campaigns for mother and Samajwadi party candidate Poonam Sinha. Dimple Yadav also present pic.twitter.com/4i5da2XenQ
— ANI UP (@ANINewsUP) May 3, 2019
चार चरण के चुनाव खत्म होने के बाद अब पाचवें और छठे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का बाज़ार गरम है। हम बता दें लखनऊ में पांचवें चरण के लिए 6 मई को 14 सीटों पर चुनाव होना है। अब देखने की बात यह है कि राजनीति में फिल्मीं सितारों का यह जन सैलाब कितना काम आत है।
इसी तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बने रहे