Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

इस दिन परदे पर दस्तक देगी सोनम कपूर की फिल्म “द ज़ोया फैक्टर”

इस फिल्म में सोनम कपूर और दलकीर सलमान मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।

Published

on

the-zoya-factor

This article is also available in: English (English)

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म ‘द ज़ोया फैक्टर’ के रिलीज़ की घोषणा कर दी है। सोनम ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म का पहला पोस्टर दर्शकों के बीच शेयर किया है। इसमें फिल्म की रिलीज़ डेट भी बताई गई है। यह फिल्म इस वर्ष 20 सितम्बर को परदे पर दस्तक देगी।

यह फिल्म पिछले कुछ समय से लगातार सुर्ख़ियों में बनी हुई थी। फिल्म के रिलीज़ को लेकर जो सवाल थे, उसका जवाब सोनम ने फिल्म का पोस्टर शेयर करके दे दिया है। इस पोस्टर में सोनम के साथ दलकीर सलमान नज़र आ रहे हैं। सोनम और दलकीर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। पोस्टर में यह साफ़ दिखाई दे रहा है कि सोनम और दलकीर एक स्टेडियम में खड़े हैं। फिल्म की कहानी भी क्रिकेट पर ही आधारित है।

हम आपको बता दें कि यह फिल्म अनुजा चौहान की किताब ‘द ज़ोया फैक्टर’ की कहानी पर आधारित है। इस किताब में एक लड़की का जिक्र किया गया है, जो कि एक क्लाइंट सर्विस कंपनी में काम करती है, लेकिन अचानक उसे देश के क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया जाता है। बहरहाल कहानी काफी दिलचस्प लग रही है, लेकिन यह दर्शकों को कितना प्रभावित करने में कामयाब हो पाती है ये तो वक़्त आने पर ही पता चलेगा।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>