Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

आमिर खान ने सनी लियोनी को दी जन्म दिन की मुबारकबाद

प्रिय सनी लियोनी आप को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं – आमिर खान

Published

on

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान ने सनी लियोनी के जन्म दिन पर मुबारकबाद दिया है। कल 13 अप्रैल 2019 सनी लियोनी का जन्म दिन था। अब सनी 38 वर्षों की हो चुकी है।

सनी लियोनी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। उनके पास कनाडा और अमेरिका की दोहरी नागरिकता है। वह 2003 में पॅण्टहाउस पॅट ऑफ़ द ईयर के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं। इन्हें मैक्सिम द्वारा 2010 में 12 शीर्ष व्यस्क अभिनेताओं में नामांकित किया गया था। यह स्वतंत्र मुख्यधारा की फिल्मों और टीवी शो में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्ट की फिल्‍म जिस्म 2 में काम करने के कारण चर्चा में रही हैं।

फिल्मीं पंडितों का मानना है कि अश्लील फ़िल्मों की दुनिया में आने से पहले वह जर्मन बेकरी, जिफ़्फ़ी लुब में कार्य करती थी। उसके बाद में एक कर और निवृत्ति मामलों से जुड़ी कंपनी में भी कार्य कर चुकी है। ऑरेंज काउंटी में नर्स की पढ़ाई करते वक्त उनकी एक सहेली, जों कामुक नर्तकी थी, ने सनी लियोन को जॉन स्टीवंस से मिलवाया, जों एक दल्ला था। उन्होंने सन्नी की जे एलेन से मुलाकात करवाई जों पेंटहाउस मैगज़ीन के चित्रकार थे।

हम आप को बता दें कि सनी के 38वें जन्मदिन के अवसर पर आमिर खान के उनकों शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि “प्रिय सनी लियोनी आप के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूँ कि आपका दिन भी मंगलमय होगा, आपको आगे एक महान वर्ष की शुभकामनाएं, और इस बहुत ही विशेष दिन के कई सुखद रिटर्न्स।”

 

 

इसी तरह की ख़बरों के लिए सिने ब्लिट्ज के साथ बनें रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>