Connect with us
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग

अर्जुन कपूर और कृति सैनॉन अभिनीत फिल्म ‘पानीपत’ में ज़ीनत अमान की एंट्री

“पानीपत” में सकीना बेगम का किरदार निभाएंगी ज़ीनत अमान

Published

on

अपने वक़्त में बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक रहीं ज़ीनत अमान अब एक बार फिर रुपहले परदे पर वापसी करने जा रही हैं। आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म पानीपत में वह दर्शकों को नज़र आएँगी। इस फिल्म में ज़ीनत के अलावा अर्जुन कपूर, कृति सैनॉन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

ज़ीनत अमान इस फिल्म में सकीना बेगम का किरदार अदा करने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म 1761 में अफगान और मराठाओं के बीच हुई ‘पानीपत’ की तीसरी लड़ाई पर आधारित है। घोषणा के बाद से ही इस ऐतिहासिक फिल्म पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। अब देखना ये है कि इस फिल्म में मुख्य कलाकारों का अभिनय कितना दमदार होता है।

पानीपत में ज़ीनत की एंट्री के बाद उनके प्रशंसक भी काफी खुश नज़र आ रहे हैं। एक लम्बे समय से फिल्मों से दूर रहने के बाद ज़ीनत अमान परदे पर दोबारा वापसी कर रही हैं। इसलिए इस फिल्म में ज़ीनत पर सभी दर्शकों की नज़रें टिकी रहेंगी, ये तो तय है।

बॉलीवुड की ताज़ा तरीन खबरों के लिए सिने ब्लिट्ज़ के साथ बने रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
>